बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर गूंजी किलकारी.  

Advertisements
Advertisements

बॉलीवुड :- ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, प्रियंका और निक पहली बार मम्मी-पापा बन गए हैं. प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को खुद ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. फैंस भी प्रियंका के इस सरप्राइज से बेहद खुश हैं. शादी के 3 साल बाद प्रियंका और निक के घर में नन्हा मेहमान आया है. सरोगेसी के जरिए उनके बच्चे का जन्म हुआ हैं. प्रियंका काफी समय से मां बनना चाहती थीं, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. वहीं, निक ने पिता बनना अपना असली सपना बताया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. सभी का धन्यवाद’..

 

See also  ममता बनर्जी के विपक्षी एकजुटता के प्रयास को झटका, कांग्रेस और वाम दलों ने किया इनकार, सियासी हलचल तेज

You may have missed