नशे के खिलाफ 100 हफ्तों की जंग का आगाज, युवाओं को पीएम मोदी का बड़ा संकल्प

Advertisements

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। इसके साथ ही देशभर में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान में लगभग 10,000 स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। हर रविवार खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और देश की प्रगति दोनों के लिए बड़ा खतरा है तथा समाज, अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करना होगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पुलिसकर्मी से 10.83 लाख रुपये वसूलने का आरोप

You may have missed