टाटा स्टील यूआइएसएल कर्मचारियों के बोनस-वेज रिवीजन पर वार्ता तेज, एक हफ्ते में फैसला संभव

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों के बोनस और वेज रिवीजन समझौते को लेकर वार्ता शुरू हो गई है। यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने सोमवार को प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने करीब एक सप्ताह के भीतर परिणाम तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। यदि वेज रिवीजन में अधिक समय लगता है, तो पहले बोनस समझौता किया जाएगा और बाद में एरियर पर बोनस की राशि दी जाएगी। हालांकि यूनियन की कोशिश दोनों समझौतों को एक साथ पूरा कराने की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बोनस समझौते में पहले से निर्धारित फार्मूले के कारण इसमें अपेक्षाकृत कम परेशानी है, जबकि वेज रिवीजन को लेकर अधिक बातचीत की जरूरत है। बोनस की राशि मुनाफा, सेफ्टी, कंप्लायंस कंप्लेंट, टॉप बॉक्स ओवरऑल, बॉटम बॉक्स ओवरऑल, टीएंडडी लॉस ओवरऑल, वाटर ओवरऑल, रिपीट कंप्लेंट, कस्टमर सैटिफेक्शन इंडेक्स, प्रोडक्टिविटी और एक्टिव एसजीए जैसे मानकों के आधार पर तय होती है। इनका परिणाम हर तिमाही जारी होता है, इसलिए बोनस की राशि भी तिमाही के प्रदर्शन के अनुसार निर्धारित की जाती है और बाद में बची राशि का भुगतान किया जाता है। इस व्यवस्था के तहत पिछले बोनस की राशि अभी मिलना बाकी है।

About The Author

You may have missed