मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, झपट्टामार बदमाशों ने झपटा

Advertisements

जमशेदपुर :- शहर में एक बार फिर से झपट्टामार बदमाश सक्रिय होते दिख रहे हैं. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर से एक मामला सामने आया है. कदमा भाटिया बस्ती के रहने वाले विरेंद्रनाथ से मोबाइल की छिनतई बाइक सवार झपट्टामार बदमाशों ने कल शाम को कर ली. घटना के समय विरेंद्र अपनी बाइक से छायानगर की तरफ से कदमा जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और मोबाइल छिनतई करके फरार हो गये. घटना के समय विरेंद्र मोबाइल पर बात कर रहे थे. घटना के संबंध में सीतारामडेरा पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टी. मुचिराय मुंडा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 संपन्न, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

You may have missed