मानगो में सुधा गुप्ता की पदयात्रा, विकास और जाममुक्त शहर के लिए मांगा समर्थन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर  : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बुधवार को व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर समर्थन मांगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो के निरंतर विकास के लिए उन्हें वोट दिया जाए, ताकि हर नागरिक को मानगोवासी होने पर गर्व हो सके। उन्होंने पानी, बिजली, सड़क, साफ-सफाई और जाममुक्त मानगो बनाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में विकास कार्य हुए, उसी गति से फिर से काम आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 23 फरवरी को कारपेट चुनाव चिन्ह (क्रम संख्या 11) पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।

पदयात्रा के दौरान शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर, शंकोसाई रोड नंबर-1, रामनगर और सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों का दौरा किया गया। जहां-जहां से पदयात्रा गुजरी, वहां स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला।

See also  जेईई एडवांस्ड में शहर के पत्रकार नानक सिंह के पुत्र ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed