झारखंड विधानसभा में नेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने लिया भाग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों के संचालन की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्रियों और विधानसभा सदस्यों को कंप्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराए गए, ताकि वे डिजिटल प्रणाली के जरिए सदन की कार्यवाही में भाग ले सकें।

विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि इस आधुनिक डिजिटल प्रणाली का उद्देश्य विधानसभा की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि नेवा एप्लिकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों और संबंधित सभी दस्तावेजों एवं डाटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी सदस्यों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी।

यह पहल विधानसभा की कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

See also  स्वतंत्रता दिवस एवं अभय झा के जन्म दिवस के उपलक्ष में नेत्र जांच शिबिर एवं स्वास्थ्य शिविर जांच संपन्न, गणेश चौधरी एवं भुग्लू सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर रहें उपस्थित

Thanks for your Feedback!

You may have missed