तिरंगा फहराकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश, रोजगार से स्वास्थ्य तक कई योजनाओं पर जोर

Advertisements

रांची : मोरहाबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस बार पहली बार राष्ट्रगीत का पूरा अंतरा गाने के बाद ध्वजारोहण किया गया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अर्थ हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर युवा को सम्मानजनक रोजगार और हर नागरिक को न्याय व समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और अब अगले 25 वर्षों की दिशा तय करने का समय है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए समयबद्ध वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, उत्तर-कुंजी और ओएमआर समय पर उपलब्ध कराने तथा जेपीएससी और जेएसएससी सहित नियुक्ति प्रक्रियाओं को समयबद्ध करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। निवेश से जुड़े 16 एमओयू में से 10 के धरातल पर उतरने पर 22 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बताई गई। कृषि, बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन, तसर, लाह, मिलेट और लघु वनोपज आधारित अर्थव्यवस्था को भी गति देने की बात कही गई।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों और ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता दी जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में छह नए मेडिकल कॉलेज और आरआइएमएस-2 के निर्माण की दिशा में काम करने की बात भी कही गई। उन्होंने आधुनिक अस्पतालों, नर्सिंग शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही झारखंड के विकास मॉडल में प्रकृति, संस्कृति, आदिवासी चेतना और सामाजिक न्याय के संतुलन को जरूरी बताया।

About The Author

You may have missed