विजया शताब्दी फ्लैट के पांचवे तल्ले में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत विजया शताब्दी फ्लैट के पांचवे तल्ले में अचानक आग लग गई. आग धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई. कमरे से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया पर आग नहीं बुझी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में लग गई. हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लैट में दो बैचलर रहते है. घटना वक्त घर पर कोई नहीं था. घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था. अचानक फ्लैट से धुंआ निकलता देखा गया जिसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़कर सभी अंदर गए. स्थानीय लोगों के अनुसार आज शॉर्ट सर्किट से लगी है. कमरे में एक स्विच बोर्ड में आग लगी जिससे आग धीरे-धीरे फैल गई. इस घटना से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है पर कमरे में रखे कागजात जल गए है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दो दिन पहले भाई की चिता को दी मुखाग्नि… और फिर जमशेदपुर के मंच पर गूंजा ‘इंटरनेशनल लिट्टी-चोखा’! भाई की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई… 48 घंटे बाद मंच पर गूंजा मनोज तिवारी का ‘लिट्टी-चोखा’! महज दो दिन में बदला रंग?

Thanks for your Feedback!