परीक्षा रद्द कराने पर अड़े छात्र, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। शनिवार को राज्य सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग पर फैसला नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की अपनी पूर्व घोषित योजना को भी बरकरार रखा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और सुदिव्य कुमार वार्ता में शामिल हुए। मंत्रियों ने छात्रों की मांगें और सुझाव सुने तथा धरना स्थगित करने की अपील की। मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि सरकार केवल आंदोलनरत छात्रों ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के विद्यार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के सुझाव मांग रही है। सरकार ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को समझने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मिले सुझावों पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के बाद छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया, जबकि सरकार अब 4 अन्य दलों से भी बातचीत करेगी।

About The Author

See also  स्कूल से लौट रही छात्रा को स्कूटी पर बैठाने की कोशिश, विरोध किया तो चाबी से किया हमला

You may have missed