आज-कल वोटर बनने का सुनहरा मौका, 18 साल वालों के लिए हर बूथ पर स्पेशल कैंप

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद नए मतदाताओं को जोड़ने और सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और वहीं फॉर्म उपलब्ध कराने के साथ आवेदन भी जमा करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नया वोटर बनने के लिए 1 अक्तूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या करने वाले भारतीय नागरिक फॉर्म-6 और घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं, नाम में सुधार या बूथ बदलने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग या दूर के बूथों पर हैं, तो उन्हें नजदीकी एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराया जा सकता है। बूथ तक नहीं पहुंच पाने वाले लोग चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन ऐप या ऑनलाइन पोर्टल से भी फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

About The Author

See also  एसबीयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed