नारी शक्ति का दमदार आगाज़, नई महिला समिति की शुरुआत, सेवा और सशक्तिकरण का संकल्प

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तहत मानगो मारवाड़ी महिला समिति (झारखंड प्रदेश) की नई शाखा का भव्य शुभारंभ 19 अप्रैल 2026 को किया गया.अंचल प्रमुख पुष्प लता चौबे के मार्गदर्शन में गठित इस नई इकाई में 15 आजीवन सदस्य शामिल हुए हैं। “संस्कार ही धरोहर” को अपना सूत्र वाक्य बनाते हुए समिति ने समाज सेवा और नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, प्रांतीय सचिव मनीषा मित्तल और जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल की उपस्थिति रही। इस दौरान नवगठित मानगो शाखा की अध्यक्ष अल्पना शर्मा, उपाध्यक्ष रश्मी शर्मा, सचिव किरण चौधरी, सह सचिव डॉ. संध्या महर्षी और कोषाध्यक्ष प्रियंका मुनका को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही फेमिना मिस झारखंड और मिस इंडिया प्रतियोगी श्रेया अग्रवाल को सम्मानित किया गया.

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सदस्यों ने बढ़-चढ़कर दान भी किया। कार्यक्रम में खुशबू अग्रवाल, अनीता जालान, डॉ. श्रुति चौबे, निशी पोद्दार और संगीता अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहीं। डॉ. संध्या महर्षी के लंबे समय से किए जा रहे योगदान की भी सराहना की गई.

About The Author

See also  3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed