फाइनल राउंड में जेएफसी की बड़ी भिड़ंत, मोहन बागान से मुकाबले को लेकर बढ़ा रोमांच

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एआईएफएफ यूथ लीग के फाइनल राउंड में जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) की टीम अब मजबूत प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए तैयार है। टीम ने जोनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल चरण में जगह बनाई है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

फाइनल राउंड के मुकाबले पंजाब के माहिलपुर में खेले जा रहे हैं, जहां देश की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। जेएफसी की टीम पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है और अब मोहन बागान के खिलाफ मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है।

टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ को उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी लय बरकरार रखते हुए इस चुनौतीपूर्ण मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। युवा खिलाड़ियों के इस मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

About The Author

See also  ​ विश्व ओजोन दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल का जागरूकता अभियान: 'Red Light On – Engine Off' का दिया संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed