श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मन्दिर में हुआ सुंदर काण्ड पाठ और भजन कीर्तन

0
Advertisements

Saraikela : अक्षय तृतीया के अवसर पर रिवर व्यू कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर कमिटी द्वारा मन्दिर प्रांगण में रविवार को संध्या समय सुंदरकांड एवं भजन कीर्तन संध्या आहूत किया गया. मौके पर अतिथि के रुप में उपस्थित नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार एवं उप महापौर अंकुर सिंह को मंदिर कमिटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नगीना सिंह द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर एवं कमिटी सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. वहीं, विहंगम योग के प्रचारक एवं मंदिर कमिटी के मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा ने अतिथियों को विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” भेंट किया. इस दौरान मुकुंद पाण्डेय भजन मंडली के द्वारा सुंदरकांड एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे उपस्थित श्रोता लाभान्वित हुए. इस अवसर पर विहंगम योग के पुरोहित महावीर विद्यार्थी, देवेश कुमार, बबलू कुमार, अन्नू पाण्डेय, एस डी प्रसाद, एस के बर्मा, एम के सिंह, सतीश राय, करीम बख्श, राकेश सिन्हा, नवीन कुमार, विनोद वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पार्किंग शुल्क वसूली पर उठे सवाल, अनिल मोदी ने पारदर्शिता की मांग की

Thanks for your Feedback!

You may have missed