बॉर्डर एरिया में सख्ती, बंगाल चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में… वाहनों की गहन जांच तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कटिहार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कटिहार जिले में पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है और बॉर्डर से सटे सभी इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीमावर्ती थानों और प्रमुख सड़कों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों की डिक्की, कागजात और संदिग्ध सामान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस का फोकस नकदी, हथियार और अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने पर है।

इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और उनकी पहचान की भी जांच की जा रही है। पुलिस दिन के साथ-साथ रात में भी गश्त बढ़ा रही है, ताकि सीमा पार किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

About The Author

See also  विधानसभा में केंद्रीय बलों के प्रवेश पर रोक का मामला खारिज, हाईकोर्ट बोला- लोगों को शांति से रहने दें

Thanks for your Feedback!

You may have missed