अवध एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी से हड़कंप, चलती ट्रेन का शीशा टूटा… यात्रियों में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मोतिहारी : मझौलिया–सुगौली रेलखंड पर अवध एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शरारती तत्वों ने चलती ट्रेन को निशाना बनाते हुए अचानक पत्थर फेंके, जिससे कोच का शीशा टूट गया। घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पथराव में बी-1 कोच को निशाना बनाया गया, जहां 15 नंबर बर्थ के पास खिड़की का कांच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। घटना के बाद यात्रियों ने स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाने और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई तेज करने की बात कही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed