दानुवा घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दानुवा घाटी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होने से यह भीषण दुर्घटना हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल फैल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और घाटी का खतरनाक मोड़ हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

See also  विदाई में आंसू: 37 साल कॉलेज को दिया, चली गईं डॉ. चंद्रा प्रभा पाठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed