अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन पथराव, पुलिस के बल प्रयोग में युवती घायल

Advertisements

रांची : अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को दूसरे दिन सुबह 10 बजे शुरू हुआ। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन का विरोध किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से काम में बाधा नहीं डालने और शांतिपूर्वक अभियान चलने देने की अपील की। काफी देर तक समझाने के प्रयास के बावजूद विरोध जारी रहा और इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अपना घर टूटता देख कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें वहां से गुजर रहे राहगीरों को चोटें आईं। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें एक युवती घायल हो गई। युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद नीलम चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है।

About The Author

See also  एसबीयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed