धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हलचल तेज, सरकार ने मांगा कल दोपहर तक का समय

Advertisements

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच करीब 45 मिनट तक अहम बैठक हुई। बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए। बातचीत के दौरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांग पर निर्णय लेने के लिए 25 जुलाई की दोपहर तक का समय मांगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक के बाद आंदोलन से जुड़े नेताओं ने कहा कि तय समय तक सरकार के जवाब का इंतजार किया जाएगा। उनका कहना है कि यदि मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

About The Author

See also  टाटा स्टील और ब्रिटेन की रॉयल एकेडमी के बीच नई साझेदारी, रिसर्च पर खर्च होंगे 36.66 करोड़ रुपये

You may have missed