तार चोरी के शक में बवाल, तीन युवकों की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी

आसनसोल : बिजली के तारों की लगातार हो रही चोरी से नाराज लोगों ने शुक्रवार को तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनके जवाबों पर संदेह होने के बाद भीड़ ने तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के माहीशिला स्थित खुदीराम पार्क के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहिशिला खुदीराम पार्क और शिमुलटोला इलाके में लंबे समय से अर्थिंग और बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तीनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही तार चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


