प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का संगठन के प्रति ढिला रवैया से भाजपा को नुकसान: आसिफ रिजवान खान

0
Advertisements

जमशेदपुर :- मांडर उपचुनाव में भाजपा अपने अल्पसंख्यक मोर्चा पर बड़ी जिम्मेदारी भरी निगाहो से देख रही थी, पर लगातार दूसरे बार भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा विफल रहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता आसिफ रिजवान खान ने इस पर बयान जारी कर कहा की झारखण्ड में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को कमजोर किया है इसका नतीजा है मांडर और मधूपूर में पार्टी का विफल होना वहीं उन्होने उत्तरप्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बारे में कहा की भाजपा उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मेहनत का नतीजा है कि आज पहली बार रामपुर और आज़मगढ़ में अल्पसंख्यको ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन जाहिर कर पार्टी को एतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया है, वही दूसरी तरफ उन्होने झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा की आज तक झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में ना तो जिला ना मंडल ना बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार हुआ है ना ही राज्य में अल्पसंख्यक मोर्चा का कोई जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ है यही वजह रहा की अल्पसंख्यक समाज एक मुस्त गठबंधन के तरफ चला गया है, इस हार के जिम्मेदार अल्पसंख्यक मोर्चा है और हार की जिम्मेदारी भी इनको ही लेनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन

Thanks for your Feedback!

You may have missed