नौवीं की छात्रा का झाड़ियों में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

दुमका : काठीकुंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव गांव के पास झाड़ियों में मिलने से इलाके में आक्रोश फैल गया। छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। परिजनों के अनुसार, छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौटी थी। खाना खाने के बाद वह गाय खोलने के लिए खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद गाय अकेली घर लौट आई, लेकिन छात्रा वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ दिलीप खालको के अनुसार, हत्या के मामले की जांच जारी है। दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के विरोध में आक्रोशित छात्राओं ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया। वहीं, पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान ढाड़ी से एक जोड़ी चप्पल बरामद कर जब्त की गई। जांच के समय दुमका एसडीपीओ दिलीप खालको, काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस छात्रा के घर से घटनास्थल तक के रास्ते और आसपास के इलाकों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

See also  अगले दो दिनों में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचीं। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। जॉयस बेसरा ने बताया कि इससे पहले भी इसी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, लेकिन उस मामले में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से अभिभावकों में भय बढ़ सकता है और बच्चियों को स्कूल भेजने को लेकर चिंता पैदा हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

About The Author

You may have missed