केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, मां भगवती की विशेष प्रतिमा भी होगी आकर्षण
Advertisements

बुंडू : बुंडू पंचायत के मेला टांड में इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वीणा परिषद ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को केदारनाथ मंदिर जैसा स्वरूप देने का काम जारी है। इसके साथ ही मां भगवती की प्रतिमा को भी विशेष और आकर्षक रूप में तैयार किया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

वीणा परिषद ट्रस्ट ने दुर्गा पूजा के आयोजन और पंडाल निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रस्ट के अनुसार, इस बार केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में तैयार हो रहा पूजा पंडाल और मां भगवती की विशेष प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे.


