रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाई भागीदारी, 105 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisements

पटमदा : आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम परिसर में रविवार को एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के आठवें रक्तदान शिविर में प्रखंड के अलग-अलग गांवों से पहुंचे युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान कुल 105 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि पटमदा के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो और मुखिया रूपा सिंह सरदार ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में स्थानीय युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर स्वपन महतो, ललिता महतो, प्रबोध महतो, पंचानन महतो, आदित्य महतो, तरुण महतो, आशुतोष महतो, नीलकमल महतो, गणेश चंद्र महतो, हिमांशु महतो, यादव महतो, महापद सिंह, परमेश्वर महतो, महेश, बबलू स्वर्णकार और रामनाथ महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

See also  ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के बिना बिजली-पानी कनेक्शन पर लगी पाबंदी हटाने की तैयारी, एक हफ्ते में बनेगी SOP

You may have missed