विकसित भारत 2047 पर मंथन करेगा श्रीनाथ कॉलेज, दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 22 मई से

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 22 और 23 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। “रिइमेजिंग एजुकेशन फॉर विकसित भारत @ 2047: स्ट्रैटेजिक इंप्लीकेशन, इनोवेशन एंड चैलेंजेस” विषय पर आयोजित होने वाले इस सेमिनार में देशभर के शिक्षाविद, रिसोर्स पर्सन, छात्र और शोधार्थी भाग लेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, चुनौतियों और रणनीतिक बदलावों पर गंभीर चर्चा करना है। आयोजन के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे और नई शिक्षा नीति, तकनीकी बदलाव, शोध और नवाचार जैसे विषयों पर मंथन होगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कहा कि यह सेमिनार शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज का प्रयास है कि देशभर के रिसोर्स पर्सन, शिक्षाविद, विद्यार्थी और शोधार्थी इस संगोष्ठी से जुड़ें, ताकि आयोजन का उद्देश्य सफल हो सके। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में सेमिनार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षा के भविष्य, नवाचार और विकसित भारत के निर्माण में अकादमिक संस्थानों की भूमिका पर व्यापक चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed