वैशाख पूर्णिमा पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा, श्रद्धा में डूबे भक्त… भोग और कीर्तन से गूंजा माहौल

0
Advertisements

रामगढ़ : वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के मंदिरों में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भैया बलराम की विशेष पूजा-अर्चना बड़े श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग कतार में लगकर दर्शन करते रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूजन के दौरान भगवान को विधिवत श्रृंगार कर मिष्ठान और फलों का भोग अर्पित किया गया। दोपहर में खीर और खिचड़ी का विशेष भोग लगाया गया, जिसके बाद वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से भर गया।

दोपहर बाद इस्कॉन की ओर से कीर्तन और भजन का आयोजन किया गया, जिसमें “हरे रामा हरे कृष्णा” के संकीर्तन से पूरा परिसर गूंज उठा। शाम के समय भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ ग्रहण किया।

मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा का दिन भगवान बुद्ध के जन्म और ज्ञान प्राप्ति से भी जुड़ा है, इसलिए इसे आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.

About The Author

See also  जनगणना 2027 में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए अलग कॉलम की मांग, संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed