अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस की जांच तेज… इलाके में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर चेटर मोड़ के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 62 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सड़क किनारे पैदल जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही कुड़ू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वाहन रांची की ओर से आ रहा था। पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही वाहन व चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

About The Author

See also  बाढ़ का पानी उतरते ही राहत कार्य तेज, 1000 ब्रेड पैकेट बांटे; सफाई और ब्लीचिंग के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed