बाढ़ का पानी उतरते ही राहत कार्य तेज, 1000 ब्रेड पैकेट बांटे; सफाई और ब्लीचिंग के निर्देश

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा की नया बस्ती में बाढ़ का पानी उतरने के बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया है। विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से प्रभावित परिवारों के बीच करीब 1000 पैकेट ब्रेड बांटे गए। प्रखंड सचिव जगत मरांडी ने बताया कि विधायक बाढ़ की स्थिति को लेकर उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में थे।पानी उतरने के बाद संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस्ती से गंदगी और कचरा हटाकर लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।राहत कार्य के दौरान विधायक प्रतिनिधि तरुण सरदार, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, जगत मरांडी, पूर्व जिला परिषद किशोर यादव, पप्पू उपाध्याय, मनोज नाह, मुखिया मायावती टुडू, पिंटू कुमार, संजय कुमार, नीत सरकार और द्रौपदी मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने बदले ऋण नियम, नए सदस्यों की अधिकतम सीमा ₹4 लाख

You may have missed