11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चर्च स्कूल बेल्डीह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर – चर्च स्कूल बेल्डीह में आज इंटरैक्ट क्लब के सौजन्य से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों, एक्टिविटी क्लास के विद्यार्थियों तथा  शिक्षकों ने भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत एक सामूहिक योग सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और श्वास तकनीकों का अभ्यास किया।  शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने एकाग्रता, लचीलापन और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाने वाले योग अभ्यासों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही शिक्षकों ने योग के शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से तनाव, चिंता और थकावट को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। पूरे सत्र का वातावरण शांत, ऊर्जावान और अनुशासित था। यह दिन की शुरुआत को सकारात्मक और स्वास्थ्य-प्रद बनाने वाला अनुभव रहा। यह आयोजन निश्चित रूप से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed