बैरक की छत से गिरकर जवान की मौत, इलाके में मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 परिसर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बैरक की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से आरक्षी यशवंत कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार तड़के अन्य जवानों ने शव को जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने पर जैप-6 के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक जवान पलामू जिले के पाटन के रहने वाले थे और 2015 से जैप-6 में तैनात थे। उनके दो बच्चे भी हैं। बताया गया कि रात में खाना खाने के बाद वह बैरक में सोए थे और बाद में छत पर चले गए, जहां यह हादसा हुआ। घटनास्थल से उनका मोबाइल, चप्पल और बिस्तर भी बरामद हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बेटे की मौत छत से गिरने से हुई है। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

See also  सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, Supertech के संदिग्ध लेनदेन पर उठे गंभीर सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed