झपकी लगते ही बेकाबू हुई कार, पेड़ से जोरदार टक्कर… तीन लोग घायल, मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सभी लोग परसुडीह के सरजामदा निवासी हैं और बुधवार को सरायकेला में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह वापस लौटते समय चालक को झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। हल्की चोट होने के कारण सभी कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी से अपने घर चले गए। बताया गया है कि घायलों में एक रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

See also  महुआडांड़ बस स्टैंड में चला ऐतिहासिक सफाई महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा उठाकर पेश की मिसाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed