ट्रेन से आकर करता था साइकिल चोरी, पुलिस ने दबोचा… CCTV से खुली पूरी कहानी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला के सीनी निवासी शंभू महतो को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की पांच साइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अपार्टमेंट परिसरों में खड़ी साइकिलों को निशाना बनाता था और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि 14 अप्रैल को अंकुर अपार्टमेंट से यशराज की साइकिल चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत 22 अप्रैल को दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान हुई। बुधवार को खूंटाडीह में वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर उसे पकड़ा गया और पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पांच साइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सीनी से ट्रेन के जरिए आता था और पहले इलाके की रेकी करता, फिर चोरी कर साइकिलों को बेच देता था। बरामद साइकिलें अंकुर अपार्टमेंट, वृंदावन गार्डन और आस्था अपार्टमेंट से चोरी की गई थीं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About The Author

See also  लगातार सड़क हादसों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed