पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हत्याकांड का आरोपी, गमछा लपेटकर किया सरेंडर… 14 दिन जेल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : चर्चित कन्हैया यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं, लेकिन वह गमछा से चेहरा ढककर सीधे कोर्ट परिसर पहुंच गया और प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव की अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि पुलिस दबिश और संभावित एनकाउंटर के डर से उसने अपने वकील आनंद झा की मदद से सरेंडर की योजना बनाई थी। वह गुरुवार सुबह कोर्ट के गेट नंबर-3 से अंदर दाखिल हुआ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

गौरतलब है कि गोलमुरी के नामदा बस्ती निवासी कारोबारी कन्हैया यादव की 12 फरवरी 2026 को सुबह टहलकर घर लौटने के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले से अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है और जांच जारी है।

See also  महुआडांड़ बस स्टैंड में चला ऐतिहासिक सफाई महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा उठाकर पेश की मिसाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed