सिग्नलिंग कार्य के चलते 28 नवंबर को छह ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी

जमशेदपुर : खड़गपुर मंडल के बाखराबाद और दांतन स्टेशनों के बीच 28 नवंबर को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग शुरू होगी। इसके लिए रेलवे सुबह 8:15 से शाम 4:15 बजे तक ब्लॉक लेगा, जिससे टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

27 नवंबर को खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस (18037) रद्द रहेगी। 28 नवंबर को खड़गपुर-बालासोर मेमू (68021), बालासोर-खड़गपुर मेमू (68022), शालीमार-विजयनगरम एक्सप्रेस (18015), विजयनगरम-शालीमार एक्सप्रेस (18016) और जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस (18038) रद्द रहेंगी। 28 नवंबर को हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो (12245) तीन घंटे, शालीमार-चेन्नई ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18045) ढाई घंटे और हावड़ा-तिरुपति हमसफर (20889) दो घंटे देरी से चलेंगी।
हल्दीपोखर में एनआई कार्य के कारण 28 नवंबर को टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू (68133-68134 और 68129-68130) भी रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।


