रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली वृद्ध महिला, पहचान नहीं
Advertisements

धनबाद : नया बाजार में बुधवार दोपहर रेलवे पटरी के किनारे एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। सूचना मिलने पर आरपीएफ के एएसआई और जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया।
Advertisements

Advertisements

महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी ट्रेन से गिर गई हों, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।


