छठ के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत, 28 और 29 नवंबर को चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Advertisements

धनबाद : छठ महापर्व के बाद कामकाज के लिए दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच दो वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें धनबाद, कतरासगढ़ और चंद्रपुरा होकर गुजरेंगी। पहली ट्रेन 05523 रक्सौल-चर्लपल्ली वन-वे स्पेशल 28 नवंबर को और दूसरी ट्रेन 05525 रक्सौल-चर्लपल्ली वन-वे अनारक्षित स्पेशल 29 नवंबर को चलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोनों ट्रेनें निर्धारित तारीख को रक्सौल से शाम 4.55 बजे रवाना होंगी। अगले दिन सुबह 6.40 बजे धनबाद, 7.08 बजे कतरासगढ़, 7.45 बजे चंद्रपुरा, 8.45 बजे बोकारो स्टील सिटी और 11.20 बजे रांची पहुंचेंगी। इसके बाद रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंडिया होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 बजे चर्लपल्ली पहुंचेंगी।

About The Author

See also  जैक ने प्रमाण पत्रों में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 31 दिसंबर तक मौका

You may have missed