सिदगोड़ा निवासी टिनप्लेट कंपनी ठेकाकर्मी ने की आत्महत्या

0
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पदमा रोड 10 नंबर बस्ती का रहनेवाले ठेकाकर्मी रूपम भट्टाचार्य (26) ने गुरुवार को तड़के फांसी लगाकर अपने कमरे मे आत्महत्या कर ली. वह टिनप्लेट कंपनी का ठेकाकर्मी था. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब मिली जब देर सुबह तक रूपम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खट-खटाया तब भीतर से किसी तरह की आवाज नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो गये और पड़ोसियों को घटना की जानकारी देकर दरवाजे को ही तोड़ दिया. इस बीच देखा कि रूपम भीतर फंदे पर लटका हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घर का इकलौता चिराग था रूपम

रूपम के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर का इकलौता चिराग था. पिता राजू भट्टाचार्य खुद सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. रूपम अपने मामा के घर पर रहता था, जबकि उनके पिता परसुडीह में रहते हैं.

रूपम की मौसी ने फोन कर दी थी घटना की जानकारी

राजू भट्टाचार्य का कहना है कि गुरुवार की सुबह रूपम की मौसी ने फोन कर जानकारी दी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद वे सिदगोड़ा पहुंचे. उन्हें बताया गया कि देर रात रूपम खाया खाया था और अपने कमरे में जाकर सो गया था. सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली. पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed