जमशेदपुर में 8 जनवरी से होगा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ, भक्तिरस में डूबेगा शहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- शहर के हिल व्यू कॉलोनी, डिमना चौक क्षेत्र में आगामी 8 जनवरी 2026 से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।  इसकी शुरुआत 8 जनवरी 2026, गुरुवार को सुबह 8 बजे कलश शोभायात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात उसी दिन से 14 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होंगे।

कार्यक्रम में 11 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं झांकी लीला, 12 जनवरी को गोवर्धन उत्सव छप्पन भोग लीला तथा 13 जनवरी को रुक्मिणी मंगल उत्सव लीला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 जनवरी 2026 को सुदामा चरित्र, वृद्धावस्था का सार एवं श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होगा। कथा सप्ताह के समापन के बाद 15 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में जगद्गुरु स्वामी श्री वैकुण्ठनाथ जी महाराज भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।

कार्यक्रम के आयोजक अरुण पाण्डेय एवं  सुमिता पाण्डेय ने समस्त नगरवासियों से परिवार सहित कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed