मिथिला संकीर्तन मंडली का श्रीश्री 108 अखंड हरिकृष्ण कीर्तन 27 दिसंबर से, वीर कुंअर सिंह मैदान में होगा आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला-आदित्यपुर में मिथिला संकीर्तन मंडली अपने 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीश्री 108 अखंड हरिकृष्ण कीर्तन का आयोजन करने जा रही है। यह धार्मिक कार्यक्रम 27 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कीर्तन का आयोजन आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या 07–08 स्थित वीर कुंअर सिंह मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्णाहुति 28 दिसंबर को अपराह्न 12 बजे होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रंजीत नारायण मिश्रा ने बताया कि मंडली पिछले 63 वर्षों से लगातार इस परंपरा का निर्वहन करती आ रही है। इस वर्ष भी उसी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। अखंड कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

See also  टाटा पावर का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, रिन्यूएबल कारोबार बना ताकत

Thanks for your Feedback!

You may have missed