टाटा स्टील परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, करीब 420 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी की कोशिश को सुरक्षा विभाग ने नाकाम कर दिया। स्लैग लाइन के एसपी-2 (जोन-2) क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों को मौके पर पहुंचता देख संदिग्ध करीब 420 किलोग्राम कॉपर केबल छोड़कर भाग निकले। बरामद केबल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 9 हजार 200 रुपये बतायी गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा विभाग को स्लैग लाइन स्थित एसपी-2 जोन में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने चिह्नित क्षेत्र में दबिश देकर इलाके की घेराबंदी की। सुरक्षा टीम की कार्रवाई के कारण संदिग्ध कॉपर केबल को कंपनी परिसर से बाहर नहीं ले जा सके और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने केबल को बरामद कर लिया।

घटना के बाद संबंधित संवेदनशील क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गयी है। अधिकारियों के अनुसार, कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लगातार अलर्ट रखा जा रहा है और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

About The Author

See also  अंधेरे में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

You may have missed