टाटानगर स्टेशन से बड़ौदा घाट तक 2.85 किलोमीटर सड़क की होगी मरम्मत, करीब चार करोड़ रुपये होंगे खर्च

Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक लंबे समय से जर्जर सड़क की विशेष मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर के अंतर्गत 2.85 किलोमीटर सड़क के विशेष मरम्मत कार्य (IRQP) का शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिलान्यास किया। करीब चार करोड़ रुपये की लागत वाले इस कार्य को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने कहा कि प्रयास है कि दुर्गापूजा से पहले काम शुरू कर छठ पर्व से पहले सड़क तैयार कर ली जाए। सड़क पर अलकतरा की परत बिछाने के साथ इसे बेहतर स्वरूप दिया जाएगा, जिससे बड़ौदा घाट, बागबेड़ा, टाटानगर स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संजीव सरदार ने बताया कि स्थानीय झामुमो नेताओं और क्षेत्र के लोगों की मांग के बाद विभागीय स्तर पर प्रयास कर सड़क का डीपीआर तैयार कराया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पथ निर्माण विभाग का प्रभार होने के कारण राज्य सरकार ने सड़क की जरूरत को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति दी। मरम्मत का काम सुजीत सिंह कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों और संवेदक को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया।

शिलान्यास के बाद विधायक ने बड़ौदा घाट में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया और सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्रा तथा कनीय अभियंता जियाउल हक से निर्माण की जानकारी ली। अभियंताओं ने बताया कि भारी बारिश के कारण पुल का काम प्रभावित हुआ था और कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। बारिश थमने के बाद काम फिर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक ने तीन महीने के भीतर पुल का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। शिलान्यास के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, जमुना हांसदा, जगत मार्डी, पप्पू उपाध्याय, संतू कर्मकार, पिंटू तिर्की, बनारस दास, नीता सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About The Author

You may have missed