जुड़वां बेटियों की दर्दनाक हत्या से सनसनी, पिता पर लगा खौफनाक आरोप, घर में फैली दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुड़वां 11 वर्षीय बेटियों की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी ही दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना किदवई नगर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में हुई, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बेटियों को पहले बेहोश करने के लिए खाने में नींद की गोलियां मिलाई थीं, जिसके बाद उनका गला दबाकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर जानकारी दी, जिससे मामला और भी चौंकाने वाला हो गया।घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। मां और बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि जुड़वां बेटियां अलग कमरे में थीं। सुबह जब मामला सामने आया तो घर में चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

See also  राहत सामग्री पर बवाल, विधायक के घर के पास मिला कंबल-तिरपाल का जखीरा, BJP का हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed