₹115 करोड़ घोटाले का सनसनीखेज खुलासा, बैंक मैनेजर की हत्या की साजिश रचने का आरोप

रांची : करीब 115 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल अर्घ्य सेन ने बैंक मैनेजर की हत्या की साजिश रची थी। जांच में इस कथित षड्यंत्र से जुड़े कई अहम पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।


जांच एजेंसियों के अनुसार, घोटाले से जुड़े लेनदेन और बैंकिंग प्रक्रियाओं की जांच के दौरान बैंक मैनेजर महत्वपूर्ण गवाह माने जा रहे थे। इसी बीच उनके खिलाफ कथित साजिश रचे जाने का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है और एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।


