रथ खींचने के दौरान करंट का कहर, 2 छात्रों की मौत, 7 झुलसे

Advertisements

खूंटी : जिले के तोरपा क्षेत्र में रथ को खींचने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रथ का लोहे का हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। इस हादसे में श्री हरि प्लस-2 स्कूल के दो 17 वर्षीय छात्रों, चंदन कुमार और तेजेश्वर महतो, की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र झुलस गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छात्रों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग ने बिना अनुमति रथ हटाने की बात कहते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

About The Author

See also  हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच अपग्रेड, यात्री सुविधाओं में हुआ सुधार

You may have missed