शिबू सोरेन आवासीय स्कूल को मिली हरी झंडी, जगुआर कैंपस में बनेगा आधुनिक शिक्षा केंद्र

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में शहीद पुलिसकर्मियों, सेना और अर्धसैनिक बलों के बच्चों के लिए एक बड़ा शैक्षणिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने रांची के जगुआर कैंपस में ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए अधिकारियों को जल्द जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें शहीदों के बच्चों के साथ-साथ सेवा में कार्यरत पुलिस, सेना और सीआरपीएफ जवानों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल को ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और बेहतर खेल सुविधाएं होंगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस परियोजना का उद्देश्य सुरक्षा बलों के परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर देना है। इसके साथ ही परिसर में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जाएगा, ताकि छात्रों को एक सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक माहौल मिल सके।

About The Author

See also  कुड़माली भाषा को लेकर बड़ा कदम, सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed