बोकारो ट्रेजरी घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, SP ऑफिस फर्जीवाड़े में होमगार्ड जवान गिरफ्तार

0
Advertisements

बोकारो : झारखंड के बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले की जांच में SIT को बड़ी सफलता मिली है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है, जिस पर सरकारी फंड से जुड़ी अनियमितताओं और फर्जी निकासी में शामिल होने का आरोप है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध ट्रेजरी से अवैध रूप से की गई निकासी और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा पाया गया है। उसके बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच के बाद SIT अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

About The Author

See also  पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर घायल, पैरों में लगी गोली; दो पिस्टल बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed