कामगार कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष से शैलेश ने की मुलाकात दी बधाई

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- अखिल भारतीय कामगार कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से झारखंड परदेश कामगार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने उनके दिल्ली सथित आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उदित राज ने उनहें झारखंड के मजदूरों की आवाज बुलंद करने को कहा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं किसान आंदोलन से अहंकारी मोदी सरकार के गुमान को जिस परकार तोडा है और कृषि कानून वापस लेने को मजबूर किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उसी प्रकार दिल्ली में जोरदार मजदूर आंदोलन कर श्रम कानून को वापस लेने की बात कही. शैलेश पांडेय के साथ पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष हसलुदीन खान थे. ज्ञात हो की उदित राज पूर्व आई आर एस अधिकारी है एवं उत्तर दिल्ली से सासंद रह चुके हैं. इनका मनोनयन कांग्रेस अधयक्ष सोनिया गांधी ने 14 नवम्बर को किया है इससे पूर्व अरविंद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

See also  जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, सिंहदेव ढाबा पर ₹6000 एवं किशन कन्हैया ढाबा पर ₹200 का जुर्माना

You may have missed