वर्ल्ड कप में भारत को झटका, रिकर्व टीमों का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म

जमशेदपुर : मैड्रिड में खेले जा रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-4 में भारतीय रिकर्व टीमों का सफर समाप्त हो गया। पुरुष और महिला दोनों टीमों को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पुरुष टीम को 0-6 से जबकि महिला टीम को 2-6 से हार मिली।

भारतीय पुरुष टीम में धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे शामिल थे, जबकि महिला टीम में अंकिता भक्त, कुमकुम मोहोड और कीर्ति शर्मा ने चुनौती पेश की। टीम स्पर्धा में हार के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीदें व्यक्तिगत मुकाबलों और मिक्स्ड टीम इवेंट पर टिकी हैं।
रिकर्व मिक्स्ड टीम में धीरज बोम्मदेवरा और कीर्ति शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड और जापान को हराया, लेकिन सेमीफाइनल में चीन से हार गए। अब यह जोड़ी कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में उतरेगी।


