भाजपा नेता पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, महिला नेत्री का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महोबा : भाजपा के एक जिलाध्यक्ष पर पार्टी की ही एक महिला नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेत्री ने दावा किया है कि उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद देने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई। यह आरोप उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए सार्वजनिक रूप से लगाए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिला नेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मांग का विरोध किया तो उन पर दबाव बनाया गया और उनके पति को धमकी देने की बात भी सामने आई। मामले में संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, संबंधित जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

फिलहाल महिला नेत्री ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने की बात कही है। इस घटना के बाद पार्टी के भीतर और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

See also  सिवान में छात्र प्रदर्शन पर बवाल, AK-47 फायरिंग के आरोप के बाद 400 से ज्यादा FIR

Thanks for your Feedback!

You may have missed