सहरसा एयरपोर्ट से उड़ान का रास्ता साफ, अगले साल से शुरू हो सकती हैं हवाई सेवाएं, लोगों में खुशी

0
Advertisements

सहरसा : सहरसा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले साल से यहां से छोटे और मध्यम आकार के विमानों की उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद इसे हवाई सेवाओं के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे कोसी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर लगभग 1000 मीटर लंबा रनवे तैयार किया जा रहा है और टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन तथा एटीसी टावर जैसी जरूरी सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट 450 दिनों यानी करीब 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हवाई सेवा शुरू होने के बाद सहरसा और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और तय समय पर उड़ान शुरू करने की तैयारी है।

About The Author

See also  दो बच्चों की मौत के मामले में मां गिरफ्तार, पुलिस के सामने हत्या कबूलने का दावा

Thanks for your Feedback!

You may have missed