सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति (माध्यमिक शिक्षा) की बैठक सम्पन्न, पीजीटी/टीजीटी के अंतरजिला एवं जिला अंतर्गत स्थनांतरण सम्बन्धित प्राप्त 50 आवेदनो में 44 आवेदन की स्वकृति के लिए अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया…..

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति (माध्यमिक शिक्षा) की बैठक आहूत की गई. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र सिन्हा के द्वारा समिति सदस्यों को बताया कि शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल माध्यमिक शिक्षा के माध्यम से पी.जी.टी में कुल 13 एवं टी.जी.टी में 37 कुल 50 अभ्यावेदन प्राप्त हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

जिनमे पी.जी.टी तथा टी.जी.टी में 1-1 आवेदन अस्वकृत किया गया है वही पी.जी.टी एवं टी.जी.टी में 3-3 आवेदन मेडिकल स्तर पर प्राप्त हुए है जिनमे मेडिकल जाँच दल के द्वारा जाँचपरान्त अंतरजिला के 01 एवं जिला अंतर्गत 02 कुल 03 आवेदन रिजेक्ट किया गया है वही 01 आवेदन लाभुक के द्वारा वापस लिया गया है.

 

 

 

इस दौरान उपायुक्त एवं अन्य समिति सदस्यों के द्वारा बिंदुवार चर्चा कर सर्व सहमति से शेष बचे 44 आवेदन (टीजीटी- 34 तथा पीजीटी- 10) पर विभागीय दिशा निदेश के आलोक में स्थानांतरण हेतू विभाग को अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री चार्ल्स हेमब्रम एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहें.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed